Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग:इलाके की बिजली सप्लाई ठप, तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकली


कटिहार के कुलीपाड़ा चौक स्थित एक बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि इसकी लपटें आसपास के बिजली तारों तक फैल गईं, जिससे पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों जीतू कुमार, फिरोज कुरेशी, रिजवान मजहरी और मुजाहिद ने बताया कि आग अचानक लगी और तेज़ी से फैल गई। ट्रांसफार्मर से तेज़ आवाज़ के साथ चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोग और राहगीर भयभीत होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। बिजली काटे जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर और तारों में आग काफी देर तक सुलगती रही। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और तारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, इस हादसे ने बिजली व्यवस्था के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

Popular Articles