
चौथम. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चौथम थाना पुलिस, डीआइयू टीम खगड़िया व एसटीएफ पटना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को एक कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी घोघल यादव के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इसमें आरोपित को हथियार के साथ दबोच लिया गया. उसके पास से एक कट्टा, एक कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध चौथम थाना में कांड संख्या 69/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और वह पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती सहित कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. इस कार्रवाई में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित डीआइयू टीम खगड़िया, एसटीएफ (SOG-3) पटना व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
The post कट्टा व कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.




