कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड राज्य विधिक परिषद का हुआ मतदान

Date:


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में झारखंड राज्य विधिक परिषद के चुनाव में 752 सदस्यों ने मतदान किया। इस चुनाव में 25 सदस्यों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 23 पद इलेक्टेड और 2 पद सेलेक्टेड हैं। मतदान होने के बाद बक्सों को सुरक्षा की निगरानी में देर शाम को रांची भेजी गई। जहां पर मतगणना का काम पूरे राज्य के बार एसोसिएशन में हुए मतदान के बक्सों को आने के बाद दो से तीन दिनों में शुरू होगा। झारखंड राज्य विधिक परिषद का चुनाव बोकारो जिला बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में पूरी तरह से पुलिस सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। इस चुनाव को लेकर पूरे सेंट्रल हॉल से लेकर पूरे बार एसोसिएशन के परिसर में ही सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया था। आज चुनाव के कारण कोर्ट का कार्य भी अधिवक्ताओं ने बंद रखा। सुरक्षा की दृष्टि से सेंट्रल हॉल के आगे बांस, बल्लियों के सहारे पूरी तरह से बेरिकेडिंग कर दी गई थी। जिसकी वजह से सदस्यों के अलावे में किसी भी अन्य पब्लिक का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए वासुदेव गोस्वामी, पीके भट्‌टाचार्य, सुदेश सिंह, मृत्युंजय के अलावा राज्य के अन्य जिला से आए हुए सदस्य तैनात थे। सेंट्रल हॉल में मतदान के लिए दो स्थानों में केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव में 1170 सदस्यों में से कुल 752 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंगाल में भाजपा जिलाध्यक्ष से 20 लाख रुपये लेकर फरार हुआ कार्यकर्ता, थाने में दर्ज हुई FIR

मुख्य बातेंतस्वीर साझा कर मांगी मदद20 लाख के सामान...

Indian Oil and 4 other stocks trading at support level of 200-DMA to keep an eye on

SYNOPSIS: Five Indian stocks, Bharat Heavy Electricals Ltd, Indian...

A Maronite Priest Killed by Israeli Tank Fire is Mourned in Lebanon

new video loaded: A Maronite Priest Killed by Israeli...

BAN vs PAK, 2nd ODI Match Prediction: Who will win today’s game between Bangladesh and Pakistan?

Following a clinical demolition of Pakistan in the...
Join Us WhatsApp