करंट की चपेट में आने से महिला की मौत:नालंदा में छत पर कपड़े सुखाते समय हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से झुलसी

Date:


नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के देवी कॉलोनी में आज हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सूरज कुमार की पत्नी किरण कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह शहर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा मृतका की चाची चंचला देवी ने बताया कि किरण, देवी कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी। आज वह कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए छत पर गई थी। इसी दौरान वह छत के बेहद करीब से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साल भर पहले हुई थी शादी, मातम में बदली खुशियां किरण मूल रूप से सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी महज एक साल पहले रहुई के शाहपुर निवासी सूरज कुमार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल, दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में शव को देखते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना पाकर लहेरी थाना पुलिस की टीम मॉडल अस्पताल पहुंची। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि करंट से झुलसकर एक महिला की मौत की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp