कहीं होम डिलेवरी, तो कहीं गैस सिलेंडर ही नहीं लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौट रहे लोग

Date:


भास्कर टीम | दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दावे ग्रामीण इलाकों की कड़वी सच्चाई के आगे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ विभाग घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की बात कर रहा है, वहीं दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। बिरौल स्थित जय माता दी इंडेन गैस एजेंसी के विशनपुर गोदाम पर मनमानी का आलम यह है कि उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। मंगलवार को सुंदरी देवी, सुकुमारी देवी, वर्षा देवी, घनश्याम कुमार और कुंदन झा सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि वे 5 घंटे से लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अंत में प्रबंधक ने ओटीपी नहीं आने का बहाना बनाकर उन्हें बिना सिलेंडर दिए ही वापस भेज दिया। बिरौल एमओ ने बताया कि आज से निबंधित मोबाइल से की बुकिंग करने के बाद ओटीपी की कोई ज़रूरत नहीं है। बघरासी एवं कन्हैय एजेंसी से होम डिलेवरी नहीं घनश्यामपुर में भारत पेट्रोलियम के 1, इंडेन के 2 और एक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम है जिसमें जीवछ भारत गैस एजेंसी घनश्यामपुर के द्वारा होम डिलीवरी की गई। वहीं दो इंडेन गैस एजेंसी और एक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से होम डिलीवरी नहीं की गई। गौड़ाबौराम में तीन गैस एजेंसी है, जिसमें बेबी भारत गैस एजेंसी होम डिलीवरी मंगलवार से लागू की गई। बघरासी एवं कन्हैय एजेंसी से होम डिलेवरी नहीं की जा रही है। अलीनगर में एक इंडियन का गैस एजेंसी है और एक भारत का लेकिन होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। क्योंकि एजेंसी पर ही गैस नहीं मिल रहा है। मनीगाछी में 3 गैस एजेंसी है। नायक भारत गैस एजेंसी कायस्थ कबई, रहमानी इंडेन इन्टरप्राइजेज मनीगाछी एव राजनंदनी एच पी ग्रामीण वितरक बाजिदपुर कहीं से होम डिलीवरी शुरू नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp