कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था

Date:

कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था

Assam Election 2026 : झारखंड कांग्रेस के नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि हम असम चुनाव में झामुमो (JMM) के साथ मिलकर लड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उनका कहना है कि झामुमो को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था, ताकि दोनों पार्टियां साथ आकर चुनाव लड़ पातीं. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही. देखें वीडियो.

राकेश सिन्हा ने कहा कि असम कांग्रेस के नेता  गौरव गोगोई झारखंड भी आये थे. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से बातचीत भी की थी. हम चाहते थे कि असम में हमारा गठबंधन हो. हमारी भी मंशा है कि बीजेपी को सत्ता से हटाया जाए. झारखंड में झामुमो हमारे बड़े भाई की भूमिका में है. असम में झामुमो अगर बड़ा दिल दिखाती तो हमारा गठबंधन मजबूत होता. ऐसे भी असम से बीजेपी सरकार का जाना तय है.

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि यह दोनों पार्टियों का आपसी फैसला है. हर पार्टी के अपने-अपने लक्ष्य और मजबूरियां होती हैं. उसी के हिसाब से यह निर्णय लिया गया है.

झामुमो के नेता विनोद पांडेय ने क्या कहा

झामुमो के नेता विनोद पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के साथ बात नहीं बन पाई, इसलिए अब झामुमो अकेले ही चुनाव लड़ेगी. हमारी पार्टी 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एक सीट वाम दलों के लिए छोड़ी गई है. दोनों पार्टियों के बीच काफी समय से सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन आखिर में कोई समझौता नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें : असम में बिना हाथ के चलेगा तीर, झामुमो ने 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली जाकर कांग्रेस नेताओं से मिले, वहीं विनोद पांडेय असम में रहकर तैयारी करते रहे. लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई.

The post कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp