कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी पहुंचे श्रीरामपुर, उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू

Date:

West Bengal Election 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सीनियर ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी बुधवार को श्रीरामपुर पहुंचे. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की. उनका बायोडाटा भी लिया.

बंगाल की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

पत्रकारों से बातचीत में प्रकाश जोशी ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट रुख है कि इस बार पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. इसकी तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि परिणाम चाहे जो भी हों, इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है.

कांग्रेस में लौट रहे पुराने और नाराज कार्यकर्ता

जोशी ने कहा कि कि गठबंधन की राजनीति के कारण वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले कई नेताओं को अवसर नहीं मिल पाता था. अब परिस्थितियां बदल रही हैं. पुराने और नाराज कांग्रेसी धीरे-धीरे पार्टी में लौटने लगे हैं.

West Bengal Election 2026: धर्म के आधार पर राजनीति करती है भाजपा – जोशी

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में धर्म के आधार पर राजनीति करती है, जबकि पश्चिम बंगाल के लोग इस तरह की राजनीति पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही बंगाल के लोग कांग्रेस के समर्थक रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खरगे और राहुल गंधी के नेतृत्व में संगठन को किया जा रहा मजबूत

जोशी ने कहा कि कुछ कारणों से संगठन में बिखराव हुआ था, लेकिन अब मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को फिर से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में भी संगठनात्मक स्तर पर बदलाव कर पार्टी को सशक्त बनाया जा रहा है.

लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट कर रही कांग्रेस – जोशी

जोशी ने कहा कि कांग्रेस देश और संविधान के खिलाफ हो रही गतिविधियों का विरोध कर रही है और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट कर सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त करने की कोशिश कर रही है.

एसआईआर पर सबसे पहले कांग्रेस ने किया था आंदोलन

उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सबसे पहले कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया था. अब पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसी मुद्दे को उठा रहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस का कोई राजनीतिक विवाद नहीं है. ममता अपने स्तर पर राज्य को भाजपा से बचाने के लिए काम कर रही हैं. कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है.

चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

उन्होंने उम्मीद जतायी कि संगठन में किये गये बदलाव और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए इस बार पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा.

बैठक में पार्टी के ये नेता हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी की बैठक में कांग्रेस हुगली (1) के अध्यक्ष सुब्रत मुखर्जी, हुगली (2) के अध्यक्ष भवानी प्रसाद मंडल, संगठनात्मक सचिव सुजीत मुखर्जी, शंकर विश्वास, पार्षद कामख्या नारायण सिंह, ज्योति दास, सत्यम सिंह, पंपा विश्वास, शेख सब्बीर, शाहिद मुकरम सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 : कांग्रेस करेगी वोट बहिष्कार! राहुल और खरगे से होगी मौसम की बात

Congress: पश्चिम बंगाल में एकला चलो की रणनीति पर काम करेगी कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp