काल बनकर आयी समंदर की लहर! पूर्वी सिंहभूम के बीटेक छात्र के लिए 'डेथ स्पॉट' बना बीच

Date:

काल बनकर आयी समंदर की लहर! पूर्वी सिंहभूम के बीटेक छात्र के लिए 'डेथ स्पॉट' बना बीच

East SinghBhum Student Drown, पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम स्थित बहरागोड़ा निवासी एक युवक की ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर नहाने के दौरान लापताह हो गया. आशंका जताई जा रही है कि युवक समुद्र की तेज लहरों में बह गया. घटना रविवार 15 मार्च की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद ओडिशा पुलिस और समुद्र तट पर तैनात बचाव दल युवक की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था.

भुवनेश्वर में बीटेक की कर रहा था पढ़ाई

मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव के इकलौते पुत्र अनिमेष साव (21) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित सोया कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. रविवार की सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था. मंदिर में दर्शन के बाद तीनों दोस्त पुरी समुद्र तट पर घूमने पहुंचे और नहाने के लिए पानी में चले गये.

Also Read: Sahibganj: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मुंगेर के टीटीआई की मौत, ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे

तेज लहर में बह गया अनिमेष

नहाने के दौरान अचानक समुद्र में तेज लहर उठी और अनिमेष को अपनी ओर खींचते हुए गहरे पानी में ले गयी. उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज लहरों के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और समुद्र तट पर तैनात बचाव दल मौके पर पहुंचा और खोजीन शुरू किया.

10 किलोमीटर के दायरे तक की गयी छानबीन

बचाव दल द्वारा समुद्र किनारे करीब 10 किलोमीटर के दायरे में लगातार तलाश की गयी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. सोमवार को भी समुद्र तट के आसपास खोजबीन जारी रही, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पुरी पहुंच गये हैं. इधर इस घटना से बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है. जबकि उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: 1932 खतियान पर फिर गरजे विधायक जयराम महतो, कुड़मी आंदोलन पर भी सरकार को लपेटा

The post काल बनकर आयी समंदर की लहर! पूर्वी सिंहभूम के बीटेक छात्र के लिए 'डेथ स्पॉट' बना बीच appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp