किल्लत या कालाबाजारी? चतरा के होटलों में खप रहे घरेलू गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं के सामने 'भोजन' का संकट

Date:

किल्लत या कालाबाजारी? चतरा के होटलों में खप रहे घरेलू गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं के सामने 'भोजन' का संकट

LPG Crisis in Chatra, चतरा (दीनबंधू/मो० तसलीम): देश में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन खड़े हो रहे हैं, उसके बाद भी मिल ही जाए इसकी गारंटी नहीं है. कुछ ऐसी स्थिति चतरा जिले की भी है. यहां के उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है. कई लोगों ने कहा किघरों में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण भोजन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मांग के अनुरूप नहीं है सिलेंडर

चतरा के कई गैस एजेंसी के संचालकों का कहना है कि जिले में मांग के अनुरूप सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गयी है. होम डिलीवरी भी कई जगह बंद हो गयी है और उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के कार्यालयों चक्कर लगाना पड़ रहा है.

10 दिन पहले ही कर चुके हैं बुकिंग लेकिन नहीं मिला सिलेंडर

घरेलू उपभोक्ताओं के अनुसार एजेंसी में कम संख्या में सिलेंडर पहुंच रहा है, जो आते ही खत्म हो जा रहा है. कई लोग पांच दिन पहले तो कई दस दिन पहले ही गैस की बुकिंग कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला है. इससे गैस का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है और लोगों में पैनिक स्थिति बन गयी है. गैस नहीं मिलने के कारण कई लोग मजबूरन लकड़ी और कोयले से चूल्हा जलाकर खाना बनाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हो रही है जो पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं. चतरा जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस समेत अन्य कंपनियों के उपभोक्ता हैं. इसके बावजूद गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.

Also Read: झारखंड में सरहुल पर ‘हाई अलर्ट’, स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को भेजी संवेदनशील इलाकों की सूची

होटलों में घरेलू गैस के उपयोग की शिकायत

उपभोक्ताओं का आरोप है कि जिले के कई होटलों में कॉमर्शियल गैस की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है. इससे आम उपभोक्ताओं को गैस मिलने में दिक्कत हो रही है. लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

कालाबाजारी की भी आशंका

उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी की भी आशंका जताई है. उनका कहना है कि बुकिंग कराने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है, जबकि कुछ लोगों को निर्धारित दर से अधिक कीमत लेकर बिना बुकिंग के सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. एजेंसी के बाहर गैस के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ता गैस मिलने की उम्मीद में लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन सिलेंडर खत्म होने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है.

Also Read: सरायकेला में ‘छऊ महोत्सव’ का शंखनाद, 11 से 13 अप्रैल तक सजेगा राजकीय मंच, पद्मश्री कलाकारों का होगा सम्मान

The post किल्लत या कालाबाजारी? चतरा के होटलों में खप रहे घरेलू गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं के सामने 'भोजन' का संकट appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp