किशनगंज में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक:सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर, प्रमुख नमाज स्थलों पर खास इंतजाम, ट्रैफिक प्लान तैयार

Date:


किशनगंज में ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अनिकेत कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा और सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईद का पर्व भी यहां आपसी भाईचारे के साथ संपन्न होगा। उन्होंने सभी मस्जिदों और ईदगाहों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
समिति को बताया गया कि अंजुमन इस्लामिया, करबला और कदम रसूल मुख्य रूप से तीन ऐसे स्थल हैं जहां ईद की नमाज अदा की जाती है। इन स्थलों के साथ-साथ अन्य भीड़भाड़ वाली मस्जिदों और ईदगाहों पर सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात भी कही गई। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने जानकारी दी कि पर्व को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, और लोगों से सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न करने की अपील की गई। यातायात व्यवस्था पर भी कई निर्णय लिए गए
बैठक में उपस्थित लोगों से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए। लोगों ने कहा कि किशनगंज में सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न होते हैं, और ईद का त्योहार भी इसी तरह मनाया जाएगा। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर यातायात व्यवस्था पर भी कई निर्णय लिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Israel Expands Strikes on Central Beirut

new video loaded: Israel Expands Strikes on Central BeirutIsrael...

Smith says missing IPL a blessing in disguise ahead of Tests | Cricket News

England wicketkeeper Jamie Smith and Australia batter Steve...
Join Us WhatsApp