Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में तेज रफ्तार में वाहन ने महिला को कुचला:मौके पर मौत, पहचान नहीं हुई, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


किशनगंज में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली से लहरा चौक के बीच हुई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, महिला पश्चिमपाली क्षेत्र से लहरा चौक की ओर जा रही थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। उनके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है, सदर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया
जिससे उनकी पहचान में कठिनाई आ रही है। शव को सदर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के निवासियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

Spread the love

Popular Articles