किशनगंज में महिला को बच्चा चोर समझकर पीटा:भीख में मिले साढ़े तीन सौ रूपए भी छीने; बच्चे को बिस्कुट खाने दिया था

Date:


किशनगंज शहर के हलीम चौक के समीप मंगलवार को भीख मांग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा। घटना के बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दरअसल, महिला इलाके में भीख मांग रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में बिस्कुट का एक पैकेट था, जिसमें से उसने एक बच्चे को बिस्कुट दिया। स्थानीय लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने उसे बच्चा चोर समझ लिया। इसके बाद भीड़ ने महिला के साथ मारपीट की और घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। भीख में मिले साढ़े तीन सौ रुपए छीन लिए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से महिला को बचाकर सदर थाने ले आई। महिला की पहचान रामपुर निवासी राखिब पति बिसराम के तौर पर हुई है। वह भीख मांगकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह निर्दोष है और केवल भीख मांग रही थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ ने उसके भीख में मिले साढ़े तीन सौ रुपये छीन लिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोग किसी भी बाहरी महिला या व्यक्ति को देखकर बच्चा चोर समझकर हंगामा करने लगते हैं। शहर में इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp