केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां कोलकाता में होंगी तैनात, मुर्शिदाबाद और मेदिनीपुर में ऐसी रहेगी सुरक्षा

Date:

केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां कोलकाता में होंगी तैनात, मुर्शिदाबाद और मेदिनीपुर में ऐसी रहेगी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्य भर में केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती के लिए जिलावार सूची जारी कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

पहले ही बंगाल पहुंच चुकी हैं केंद्रीय बलों की 240 कंपनियां

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की 240 कंपनियां पहले ही बंगाल पहुंच चुकी हैं. चुनाव से पहले जिलों में तैनाती के तहत विभिन्न जिलों में केंद्रीय बलों ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है. शेष 240 कंपनियों के 10 मार्च को पहुंचने का कार्यक्रम है.

सुरक्षा बलों की तैनाती को आयोग ने किया अंतिम रूप

उन्होंने कहा कि तैनाती के दूसरे चरण के साथ, जिलों में कुल 480 कंपनियों की तैनाती के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में 11 कंपनियां तैनात की जायेंगी. इनमें से 6 कंपनियों को पहले चरण में और 5 कंपनियों को दूसरे चरण में तैनात किया जायेगा. सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में केंद्रीय बलों की 5 कंपनी तैनात रहेंगी. कलिम्पोंग को 4 कंपनियां मिलेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अलीपुरद्वार में 7 और जलपाईगुड़ी में 10 कंपनियों की तैनाती

अधिकारी ने बताया कि अलीपुरद्वार में कुल 7 कंपनियां होंगी. जलपाईगुड़ी में कुल 10 कंपनियां होंगी. उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर पुलिस जिले को 9 कंपनियां मिलेंगी. इनमें से 5 पहले ही जिले में पहुंच चुकी हैं. रायगंज पुलिस जिले को 10 कंपनियां मिलेंगी.

480 कंपनियों की कहां-कहां होगी तैनात

जिला/पुलिस जिला का नाम कंपनियों की तैनाती
दार्जिलिंग 11
सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय 5
कलिम्पोंग 4
अलीपुरद्वार 7
जलपाईगुड़ी 10
इस्लामपुर पुलिस जिला 9
रायगंज पुलिस जिला 10
दक्षिण दिनाजपुर 10
मालदा 18
मुर्शिदाबाद पुलिस जिला 20
जंगीपुर पुलिस जिला 15
कृष्णानगर पुलिस जिला 13
रानाघाट पुलिस 9
कोलकाता 30
हावड़ा पुलिस आयुक्तालय 10
हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिला 11
हुगली (ग्रामीण) 16
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट 11
बारासात पुलिस जिला 11
बनगांव 6
बशीरहाट 17
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट 19
बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय 5
बारुईपुर पुलिस जिला 13
डायमंड हार्बर 11
सुंदरबन 9
पूर्वी मेदिनीपुर 28
पश्चिमी मेदिनीपुर 20
झारग्राम 11
पूर्वी बर्धमान 25
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय 17
बीरभूम 21
पुरुलिया 20
बांकुड़ा 13

मालदा में सुरक्षा बलों की 18 कंपनियां रहेंगी तैनात

दक्षिण दिनाजपुर में 10 कंपनियों को तैनात किया जायेगा. दूसरे चरण में अतिरिक्त तैनाती की कोई योजना नहीं है. मालदा में 18 कंपनियां काम करेंगी, जिनमें से 12 पहले ही अपना काम शुरू कर चुकी हैं. 6 अन्य कंपनियां दूसरे चरण में शामिल होंगी.

मुर्शिदाबाद पुलिस जिले को मिलेंगी 20 कंपनियां

अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद पुलिस जिले को कुल 20 कंपनियां मिलेंगी, जबकि जंगीपुर पुलिस जिले को 15 कंपनियां मिलेंगी. नदिया में कृष्णानगर पुलिस जिले को 13 कंपनियां और रानाघाट पुलिस को 9 कंपनियां मिलेंगी.

हुगली ग्रामीण में 16 कंपनियों को काम पर लगाया जायेगा

उन्होंने कहा कि कोलकाता में कुल 30 कंपनियों की तैनाती की जायेगी. इनमें से 12 को पहले चरण में तैनात किया जायेगा और 18 को दूसरे चरण में भेजा जायेगा. हावड़ा पुलिस आयुक्तालय को 10 कंपनियां मिलेंगी, जबकि हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिले को 11 कंपनियां मिलेंगी. हुगली (ग्रामीण) में 16 कंपनियां और चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में 11 कंपनियां तैनात की जायेंगी.

उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा जवान बशीरहाट को

अधिकारी के अनुसार, उत्तर 24 परगना में बारासात पुलिस जिले में 11 कंपनियां, बनगांव में 6, बशीरहाट में 17 और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में 19 कंपनियों को तैनात किया जायेगा. बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में 5 कंपनियां होंगी.

पूर्वी मेदिनीपुर के लिए 28 कंपनियों की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना में, बारुईपुर पुलिस जिले में 13 कंपनियां होंगी, डायमंड हार्बर में 11 और सुंदरबन में 9 कंपनियां तैनात की जायेंगी. पूर्वी मेदिनीपुर में 28 कंपनियां तैनात की जायेंगी, जबकि पश्चिमी मेदिनीपुर में 20 कंपनियों की तैनाती की जायेगी.

पूर्वी बर्धमान में 25 कंपनियां रहेंगी तैनात

चुनाव निकाय के अधिकारी ने बताया कि झारग्राम में 11 कंपनियां होंगी, जबकि पूर्वी बर्धमान में 25 कंपनियां, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय में 17, बीरभूम में 21 कंपनियां, पुरुलिया में 20 और बांकुड़ा में 13 कंपनियां तैनात की जायेंगी.

चुनाव की घोषणा से पहले पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारियों ने बताया कि यह तैनाती चुनाव तिथियों की औपचारिक घोषणा से काफी पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास जगाना और यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे.

इसे भी पढ़ें

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

बीएसएफ को 105 एकड़ जमीन देगी पश्चिम बंगाल सरकार, लैंड ट्रांसफर को दी मंजूरी

बंगाल चुनाव 2026 से पहले CRPF के सब-इंस्पेक्टर की बर्धमान में मौत

The post केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां कोलकाता में होंगी तैनात, मुर्शिदाबाद और मेदिनीपुर में ऐसी रहेगी सुरक्षा appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp