केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में खेली होली:ग्रामीणों और समर्थकों संग फूलों की होली में हुईं शामिल, भजन-कीर्तन में भी हिस्सा लिया

Date:


कोडरमा में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चाराडीह स्थित राधा कृष्ण मंदिर में ग्रामीणों और समर्थकों के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने भजन-कीर्तन में भी हिस्सा लिया और लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे जिले में सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग होली के उत्साह में डूबे नजर आए। बच्चे घरों के बाहर बाल्टियों में रंग घोलकर पिचकारियों से राहगीरों पर डालते दिखे। कई लोग अलग-अलग वेशभूषा में शहर में घूमकर मस्ती करते नजर आए। गली-मोहल्लों में होली के गीतों पर लोग नाच-गाना करते रहे। राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की होली से पहले, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों और जिले के निवासियों की उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने झाल बजाते हुए गांव की महिलाओं के साथ भजन गाए और उनके साथ झूमकर होली का आनंद लिया। इस अवसर पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह पर्व लोगों को गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ रंगों में सराबोर होने का अवसर देता है। उन्होंने इसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक बताया। मंत्री ने सभी से इस रंगोत्सव में भेदभाव मिटाकर शामिल होने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्पों को साकार करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मंत्री ने सभी से इस त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मनाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp