Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य, होम डिलीवरी जारी:जिला प्रशासन कर रहा निगरानी, उपभोक्ता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील


कैमूर जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिले में कार्यरत विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं तथा लंबित बुकिंगों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है एवं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा आवश्यकतानुसार एजेंसियों के माध्यम से गैस प्राप्त करें। गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं औचक छापेमारी की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गैस वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार, गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु एक नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है। यहां प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निवारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि कैमूर जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है, होम डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है तथा आमजन को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Spread the love

Popular Articles