कोडरमा घाटी में दो सड़क हादसे में 4 घायल:तीखे मोड़ पर ट्रक पलटने से एक जख्मी, दो कार की टक्कर में तीन लोग हुए घायल

Date:


कोडरमा घाटी में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहला हादसा कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित एनएच 20 पर नौवां माइल के पास हुआ। ओडिशा से पटना (बिहार) लोहे के एंगल लेकर जा रहा एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। दो लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे ट्रक पलटने से उसमें लदे लोहे के एंगल सड़क पर बिखर गए। हादसे के वक्त ट्रक में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। इनमें से दो लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि चालक वाहन के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान लखीसराय (बिहार) निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार, पिता रामबालक यादव के रूप में हुई है। उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दूसरी घटना कोडरमा घाटी में ही जमसोती नाला के पास हुई। शनिवार को तेज रफ्तार में आ रही दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कारों के एयरबैग खुल जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और कार चालकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान जमशेदपुर निवासी अखिलेश सिंह (पिता जवाहर सिंह), रांची निवासी आशुतोष रंजन (पिता डीके सहाय) और पटना (बिहार) निवासी रोहित किशोर (पिता ब्रजकिशोर) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया।
जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताते चलें कि सागर कुमार गिरी कोडरमा घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लगातार सक्रिय रहते हैं और घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Sufficient time and opportunity will be given to Opp to discuss UCC Bill in House on March 24’

Why is the live-streaming of the Gujarat Assembly proceedings...

ABD Advises Abhishek Sharma Ahead of IPL Opener vs RCB

Starting strong could be key for Abhishek Sharma as...
Join Us WhatsApp