कोडरमा में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल में चोरी:विद्यालय के दरवाजे भी तोड़े, आंगनबाड़ी से एक माह का राशन और बर्तन चोरी

Date:


कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। चोरों ने जहां आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर बच्चों के लिए रखी खाद्य सामग्री और बर्तन उड़ा लिए, वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में घुसकर कक्षाओं के दरवाजे तोड़ दिए। लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आंगनबाड़ी से एक माह का राशन और बर्तन चोरी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रंजू देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें ग्रामीणों से चोरी की सूचना मिली। केंद्र पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बच्चों के लिए रखा करीब एक महीने का खाद्य सामग्री और बर्तन गायब थे। वहीं दवाइयां जमीन पर बिखरी मिलीं। इस घटना से बच्चों के पोषण कार्यक्रम पर असर पड़ने की आशंका है। सेविका ने बताया कि इससे केंद्र संचालन में भी परेशानी होगी। विद्यालय में दरवाजे तोड़े, कंप्यूटर कक्ष सुरक्षित इसी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी बुधवार रात चोरों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने टहलने के दौरान टूटे दरवाजे देखे और सूचना दी। जांच में पाया गया कि सभी कक्षाओं के दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। कार्यालय में रखे सामान बिखरे पड़े थे। हालांकि चोर कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा तोड़ने में सफल नहीं हो सके, जिससे वहां रखे कंप्यूटर सिस्टम और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित बच गए। विद्यालय से किसी सामान की चोरी नहीं हुई है। थाने में शिकायत, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग दोनों घटनाओं को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और विद्यालय प्रबंधन ने नवलशाही थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अज्ञात चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई है। इधर विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिला प्रशासन से जल्द नए दरवाजे उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि स्कूल की संपत्ति और महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित रह सकें। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sanju Samson as CSK Vice-Captain? Anil Kumble Backs him

Not many saw it coming when Chennai Super Kings...

‘Weakest PCB I have ever seen’

3 min readMar 19, 2026 11:15 AM IST Former Pakistan...
Join Us WhatsApp