Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में दो सड़क हादस में 1 मरा, 9 घायल:मेला घूमने जा रहे युवक की मौत, रजरप्पा जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 6 घायल


कोडरमा जिले में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर गांव के पास हुई। यहां जयनगर-झुमरीतिलैया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में जयनगर थाना क्षेत्र के पावरहाउस डंडाडीह निवासी 17 वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। वह अपने दोस्त आकाश ठाकुर और एक अन्य मित्र के साथ हीरोडीह मेला घूमने जा रहा था। राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की नजर पड़ते ही स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान राजन की मौत हो गई। आकाश ठाकुर की हालत गंभीर देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है, जबकि तीसरे युवक को मामूली चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रजरप्पा जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त दूसरी घटना तिलैया थाना क्षेत्र के महतोआरा के पास हुई, जहां बेकोबार से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे एक परिवार की ओमनी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद तिलैया पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चार की हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर इस हादसे में किशोर दास, दसरथ यादव, संजय रजक, धीरज रजक, ममता देवी और नागेश्वरी देवी घायल हुए हैं। इनमें से किशोर दास, दसरथ यादव, संजय रजक और धीरज रजक की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

Spread the love

Popular Articles