
मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के परसिया गांव के टोला काशीडीह निवासी बालेश्वर सोरेन (40) की कोडरमा में एक दर्दनाक घटना में मौत हो गयी. दरअसल, बालेश्वर सोरेन एक सप्ताह पहले घर से कोडरमा मजदूरी करने के लिए गए थे. वह वन विभाग के टेंडर या मजदूरी के काम में जुड़े हुए थे और काम के दौरान किसी स्कूल में ठहरते थे. बुधवार को काम खत्म करने के बाद जब बालेश्वर स्कूल परिसर में आराम कर रहे थे, तभी वहां एक हाथी पहुंच गया. हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख और रोते-बिलखते आवाजों से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना स्थल पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया.
The post कोडरमा में हाथी के हमला से परसिया गांव के बालेश्वर सोरेन की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

