क्राइम रिपोर्टर|रांची कोडिन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मुख्य आरोपी भोला प्रसाद को उत्तर प्रदेश की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। भोला प्रसाद तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित शैली ट्रेडर्स का संचालक है और उस पर करोड़ों रुपए के कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी का आरोप है। इस संगठित अवैध नेटवर्क की तह तक जाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और झारखंड में इसका मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर कौन है। यूपी पुलिस मामले में कर चुकी है चार्जशीट दाखिल : इस मामले में यूपी पुलिस ने शैली ट्रेडर्स के संचालक भोला प्रसाद समेत सात आरोपियों के खिलाफ 1600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। वाराणसी पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में भोला को इस पूरे तस्करी सिंडिकेट का प्रमुख बताया गया है। अन्य आरोपियों में महेश सिंह, शिवाकांत उर्फ शिव, स्वप्निल केसरी, दिनेश यादव, आशीष यादव और आजाद जायसवाल शामिल हैं। सभी सात आरोपी जेल में हैं। मुख्य सरगना शुभम जायसवाल अभी भी विदेश में बताया जाता है।
कोडिन युक्त कफ सिरप मामला : मास्टरमाइंड भोला को पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया
Date:




