Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता के आसमान में बादलों का डेरा, बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता के आसमान में बादलों का डेरा, बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Bengal Weather: कोलकाता: कोलकाता का मौसम वसंत ऋतु जैसा हो गया है. आसमान में छाये बदल देखकर मानो मानसून की आहट सुनाई दे रही है. बुधवार को रुक-रुक कर बारिश हुई. रात में भी बारिश नहीं रुकी. गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. सूरज नहीं निकला है. मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की भविष्यवाणी भी की है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के ऊपर एक अक्षीय रेखा बनी हुई है. इसके कारण बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प प्रवेश कर रहा है. इसी वजह से यह तूफान आ रहा है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण से उत्तर बंगाल तक राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. इसके साथ ही, कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. अलीपुर मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश होगी. मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. तेज हवाएं चलेंगी.

रविवार तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार-रविवार को दक्षिण बंगाल में शुष्क मौसम के संकेत हैं. सोमवार-मंगलवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कोलकाता और आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर बंगाल में भी बारिश की तीव्रता कम होगी, लेकिन पूरे सप्ताह हल्की बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. सप्ताह के अंत तक तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. हालांकि, चैत्र माह में लू चलने का कोई खतरा नहीं है. हालांकि, आज भी मौसम सुहावना बना रहेगा. बारिश के कारण कोलकाता में पारा गिरकर 21.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है.

Also Read: बादलों से ढका कोलकाता का आसमान, बंगाल के इन जिलों में मौसम का रेड अलर्ट

The post कोलकाता के आसमान में बादलों का डेरा, बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles