
Dr CV Ananda Bose News: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता छोड़ने से पहले बुधवार को कहा कि ‘हिंसा और भ्रष्टाचार से मुक्त विकसित बंगाल’ का उनका सपना अधूरा रह गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलाव के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है. यह थोड़े समय में हासिल नहीं किया जा सकता.
संविधान की लक्ष्मण रेखा के भीतर काम करने का किया प्रयास
डॉ सीवी आनंद बोस ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा ‘संविधान की लक्ष्मण रेखा’ के भीतर काम करने का प्रयास किया. उन्होंने अपने राज्यपाल के तौर पर प्रदर्शन को ‘10 में से केवल 2’ अंक दिये. कहा- मेरी प्राथमिकता हिंसा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित बंगाल थी. मैं सभी हितधारकों, विशेष रूप से जनता के सहयोग से इसके लिए काम कर रहा था.
हिंसा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल बनाना दीर्घकालिक प्रक्रिया
जब उनसे पूछा गया कि क्या हिंसा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल बनाने का उनका लक्ष्य हासिल हो गया है, तो बोस ने कहा कि यह प्रक्रिया राज्य के ऐतिहासिक संदर्भ पर आधारित एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है. यह इस भूमि के इतिहास से जुड़ा मामला है. हम इसे महीनों में हल नहीं कर सकते. इसके लिए सभी हितधारकों द्वारा निरंतर धैर्य और सहनशीलता का अभ्यास आवश्यक है. यह एक लंबी प्रक्रिया है. इसलिए मैं 3 साल की इस छोटी अवधि में शत-प्रतिशत सफलता का दावा नहीं कर सकता.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Dr CV Ananda Bose News: आरएन रवि लेंगे डॉ बोस की जगह
पूर्व आईएएस अधिकारी ने अप्रैल में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 5 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था. उनके स्थान पर रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आरएन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनेंगे. रवि बृहस्पतिवार को राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि कल लेंगे शपथ, जाते-जाते सीवी आनंद बोस ने गांधी और टैगोर को किया याद
सामने आये सीवी आनंद बोस, कहा- सोच-समझकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित
राज्यपाल बदलने पर घमासान, ममता बनर्जी ने आरएन रवि को बताया भाजपा कार्यकर्ता
The post कोलकाता छोड़ने से पहले डॉ सीवी आनंद बोस ने चौंकाया, राज्यपाल के रूप में खुद को दिये 10 में 2 अंक appeared first on Prabhat Khabar.




