Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता-मऊ समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू:15 जुलाई तक हर सप्ताह चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत


रेलवे ने आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोलकाता और मऊ के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी। ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 8 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 15 फेरों के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन मऊ से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 9 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोलकाता से दोपहर 13:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:45 बजे मऊ पहुंचेगी। चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में भी रुकेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। रेलवे का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

Spread the love

Popular Articles