कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री

Date:

कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री

PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में कहा कि पश्चिम बंगाल में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया गया है. तृणमूल सरकार की सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद हर चीज का हिसाब लिया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश की जा रही है. इस पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी से धमकी देने लगे हैं.

तृणमूल के गुंडाराज के दिन अब खत्म होने वाले हैं – मोदी

प्रधानमंत्री ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित रैली में लाखों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धमकाना ही तृणमूल की राजनीति बन गयी है. बंगाल में डर का माहौल बनाया गया है. दुनिया को इसे देखना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल के कुछ नेता कहते हैं कि जो तृणमूल को वोट नहीं देता, वह बंगाली नहीं है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल के ‘गुंडाराज’ के दिन अब खत्म होने वाले हैं. सरकार बदलने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

भाजपा सरकार बनने पर जेल में होगी अपराधियों की जगह

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद विकास भी होगा और भ्रष्टाचार एवं अपराध से जुड़े मामलों का पूरा हिसाब भी लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग आम लोगों को डराते हैं और अपराध करते हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी. कानून का शासन होगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी ने ब्रिगेड में किया बालाकोट का जिक्र

प्रधानमंत्री ने ब्रिगेड में आतंकवाद के मुद्दे पर भी तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया. कहा कि भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया, लेकिन तृणमूल ने उस समय भारतीय वायुसेना पर ही सवाल उठाये थे. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में भी विपक्ष के कुछ नेताओं ने हंगामा कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की.

PM Modi in Bengal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया. कहा कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति बंगाल के दौरे पर आयीं थीं. संताल समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं. तृणमूल कांग्रेस सरकार उस सम्मान को सहन नहीं कर सकी. पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना से आदिवासी समाज और संविधान का अपमान हुआ है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी चुनाव आयोग राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश करता है, तृणमूल सरकार बाधा उत्पन्न करती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है और इसके लिए बदलाव जरूरी है.

इसे भी पढ़ें

टैगोर की कविता से खत्म हुआ पीएम मोदी का भाषण, आरजी कर और संदेशखाली के मुद्दे भी उठाये

बंगाल चुनाव से पहले BJP की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कटमनी से आवास योजना तक, TMC पर खूब बरसे प्रधानमंत्री

बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चुनाव से पहले बंगाल में राजनीतिक हिंसा, टीएमसी-बीजेपी के बीच पथराव, जानलेवा हमले का आरोप, देखें Video

The post कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp