कोलकाता से मोदी की हुंकार, गयाजी में लाइव प्रसारण:बंगाली कॉलोनी में लोगों ने सुना भाषण, तालियां बजाकर-उत्साह जताकर दी प्रतिक्रिया

Date:


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में आयोजित सभा का उत्साह गयाजी शहर में भी दिखा। शहर के गेवाल बिगहा पुलिस लाइन स्थित बंगाली कॉलोनी में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बंगाली समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे और पूरे ध्यान से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अंदाज में हुई। बंगाली समाज की महिलाओं ने शंखनाद किया व पारंपरिक रीति के अनुसार मंगल ध्वनि निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैसे ही शंखनाद हुआ, पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इसके बाद स्क्रीन पर कोलकाता से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शुरू हुआ। जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए गया में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। गेवाल बिगहा स्थित बंगाली कॉलोनी में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कई लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान लोग बीच-बीच में तालियां बजाकर और उत्साह जताकर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहे। कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनकी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल की इस राजनीतिक हलचल की आंच बिहार में रहने वाले बंगाली समाज तक भी पहुंच रही है। यही कारण है कि गया में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता रूपेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिस तरह से लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचे, वह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिल सकती है। उन्होंने बताया कि गेवाल बिगहा की बंगाली कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp