क्योटा गांव में नवजात का शव मिला:बिस्तर से गायब हुआ था, परिजनों ने बिना सूचना दफनाया

Date:


मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के क्योटा गांव में सोमवार शाम एक चार दिन के नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया। नवजात के पिता मोहम्मद मुबारक ने बताया कि उनकी पत्नी ने 19 फरवरी को बासोपट्टी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मां और बच्चा घर लौट आए थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे दंपत्ति अपने अन्य बच्चों के साथ नवजात को लेकर सो गए थे। रात लगभग 11 बजे जब पत्नी की नींद खुली, तो नवजात बिस्तर पर नहीं था। परिजनों ने पूरी रात बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार शाम को, घर से लगभग 50 मीटर दूर एक चापाकल के गड्ढे में नवजात का शव मिला। मां द्वारा बच्चे को उठाने पर वह मृत पाया गया। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को दफना दिया। कलुआही थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

French minister moves to block US envoy Kushner from government access

The minister says Charles Kushner, father of Trump's son-in-law...

लकवा भी 60 वर्षीय मदन चौबे को वोट करने से नहीं रोक पाया

रांची|गांधी नगर निवासी 60 वर्षीय मदन चौबे को पिछले...
Join Us WhatsApp