क्षेत्रीय स्थिरता में भारत की भूमिका पर संगोष्ठी:BRA बिहार विश्वविद्यालय में आयोजन, विधायक बोले- विश्व शांति के लिए भारत की पहल अव्वल

Date:


मुजफ्फरपुर में BRA बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के देखरेख में “क्षेत्रीय स्थिरता में विशाल भारत की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की, जबकि नगर विधायक रंजन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोलक बिहारी राय ने भारत की वैश्विक भूमिका, क्षेत्रीय संतुलन और सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत लगातार सशक्त हो रहा है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि क्षेत्रिए स्थिरता में भारत का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत वसुधैव कुटुंबकम पर चलने वाला देश है। सभी देश के मदद के लिए भारत की अग्रणी भूमिका होती है। इसलिए विश्व में बढ़ रही अस्थिरता में शांति के लिए भारत की पहल अव्वल है। युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह (संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच) सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक एकता और जन-जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद् और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई और प्रतिभागियों ने भी अपने प्रश्न और जिज्ञासाएं साझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp