Top 5 This Week

Related Posts

खड़गे के समर्थन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस:जमुई में असम CM के बयान पर किया विरोध, जलाया पुतला


जमुई में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री सरमा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। वक्ताओं ने कहा कि खड़गे देश के वरिष्ठ दलित नेता हैं, और उनका अपमान करोड़ों एससी-एसटी समाज का अपमान है। असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कचहरी चौक पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रवक्ता सदानंद सिंह, महासचिव निवास सिंह, युवा जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशिभूषण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी इनके अलावा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, सुबोध मंडल, उदय झा, पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, आनंदी महतो, गंगा सिंह, राजेश पासवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और आम लोग भी शामिल हुए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी भाषा का प्रयोग बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Spread the love

Popular Articles