खुला गया 'धनकुबेर' पार्षदों का राज: जानें धनबाद का सबसे अमीर जनप्रतिनिधि कौन? इस पर सबसे ज्यादा केस

Date:

खुला गया 'धनकुबेर' पार्षदों का राज: जानें धनबाद का सबसे अमीर जनप्रतिनिधि कौन? इस पर सबसे ज्यादा केस

Jharkhand Muncipal Election Result, धनबाद, (शोभित रंजन) : झारखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डों के पार्षद तय हो चुके हैं. नामांकन के दौरान पार्षदों द्वारा दाखिल शपथ पत्र अब चर्चा में हैं. इस बार के पार्षद चुनाव में करोड़पति से लेकर महज हजारों रुपये की संपत्ति वाले जनप्रतिनिधि भी चुनकर आये हैं. संपत्ति के साथ-साथ आपराधिक मामलों का ब्योरा भी सामने आया है. आंकड़ों के अनुसार वार्ड 26 के पार्षद विकास रंजन सबसे अमीर पार्षद हैं. उनके पास कुल 2.37 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. दूसरे स्थान पर वार्ड 2 के मोहम्मद शाहबुद्दीन हैं, जिनकी संपत्ति 2.26 करोड़ रुपये आंकी गयी है. तीसरे स्थान पर वार्ड 6 की कल्पना महतो हैं, जिनके पास 2.15 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं, वार्ड 31 की मीनाक्षी सिंह के पास 1.83 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है.

अधिकतर पार्षदों के पास लाखों की संपत्ति

चार पार्षदों ने करोड़ों की संपत्ति घोषित की है. वहीं, अधिकांश वार्डों के पार्षदों की संपत्ति लाखों में है. इनमें वार्ड 1 की मधुमाला 50.08 लाख, वार्ड 27 के स्वेताम राज के पास 62.57 लाख है. इसके अलावा वार्ड 30 की निर्मला देवी 60.23 लाख, वार्ड 48 के मो. अलीम अंसारी 71.56 लाख और वार्ड 47 की तारा मुन्नी देवी 47.55 लाख रुपये के मालिक हैं.

हजारों की संपत्ति वाले पार्षद भी बने जनप्रतिनिधि

नव निर्वाचित पार्षदों में कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी घोषित संपत्ति बेहद कम है. वार्ड 35 की सोनाली कुमारी ने मात्र 1500 रुपये की संपत्ति बतायी है, जो सबसे कम है. वहीं वार्ड 49 की बबीता गोराईं के पास 11 हजार रुपये और वार्ड 17 के मो. इम्तियाज अंसारी के पास 20 हजार रुपये की संपत्ति दर्ज है. इसके अलावा वार्ड 29 की संजू देवी ने 70 हजार रुपये की संपत्ति घोषित की है.

Also Read: Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

वार्ड 39 के पार्षद पर सबसे अधिक आपराधिक मामले

आपराधिक मामलों की बात करें तो वार्ड 39 के पार्षद चंदन कुमार महतो पर सबसे अधिक तीन मामले दर्ज हैं. उसी तरह वार्ड 28 के मनोरंजन कुमार पर दो मामले हैं. वहीं, वार्ड 7 के अरुण कुमार चौहान, वार्ड 8 के रामेश्वर तुरी और वार्ड 11 के बद्री रविदास पर एक-एक मामला दर्ज है. हालांकि, अधिकांश पार्षदों ने अपने शपथ पत्र में किसी भी प्रकार के आपराधिक मामले होने से इनकार किया है.

किस वार्ड प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति और कितने केस दर्ज

  • वार्ड – प्रत्याशी का नाम – केस – संपत्ति
  • वार्ड एक मधुमाला – 0 – 50.08 लाख –
  • वार्ड दो – मोहम्मद शाहबुद्दीन- 0- 2.26 करोड़-
  • वार्ड तीन – रागिनी विनायक गुप्ता- 0- 40.70 लाख
  • वार्ड चार – राममूर्ति सिंह- 0- 44.80 लाख
  • वार्ड पांच – निरुपमा देवी- 0- 2.07 लाख
  • वार्ड छह – कल्पना महतो- 0- 2.15 करोड़
  • वार्ड सात – अरुण कुमार चौहान- 1- 8.04 लाख
  • वार्ड आठ- रामेश्वर तुरी- 1- 1.31 लाख
  • वार्ड नौ – सुनैना पासवान- 0- 5.17 लाख
  • वार्ड 10- देवाशीष पासवान – 0- 11.60 लाख
  • वार्ड 11- बद्री रविदास- 1- 2.24 लाख
  • वार्ड 12- शोभा देवी- 0-5.01लाख
  • वार्ड 13- करमी देवी- 0- 28.82 लाख
  • वार्ड 14- मो निसार आलम- 0-26.53 लाख
  • वार्ड 15- रेमा सिंह – 0-3.80 लाख
  • वार्ड 16- अरुणा कुमारी- 0-3 लाख
  • वार्ड 17- मो. इम्तियाज अंसारी- 0- 20 हजार
  • वार्ड 18- समीदा बीबी- 0-27.34 लाख
  • वार्ड 19- नाजिया परवीन- 0- 3.50 लाख
  • वार्ड 20- अशोक कुमार गुप्ता- 0- 24.84 लाख
  • वार्ड 21- उर्मिला मंडल- 0-28.76 लाख
  • वार्ड 23- पुष्पा देवी- 0- 16.40 लाख
  • वार्ड 24- सरिता सिंह- 0- 3.65 लाख
  • वार्ड 25- प्रिय रंजन- 0-9.22 लाख
  • वार्ड 26- विकास रंजन – 0- 2.37 करोड़
  • वार्ड 27- स्वेताम राज- 0-62.57 लाख
  • वार्ड 28- मनोरंजन कुमार – 2- 18.60 लाख
  • वार्ड 29- संजू देवी – 0- 70 हजार
  • वार्ड 30- निर्मला देवी- 0-60.23 लाख
  • वार्ड 31-मीनाक्षी सिंह- 0-1.83 करोड़
  • वार्ड 32- रश्मि राज – 0- 2.31 लाख
  • वार्ड 33- मेनका सिंह- 0-10.60 लाख
  • वार्ड 34- गौरी देवी- 0- 1.63 लाख
  • वार्ड 35- सोनाली कुमारी- 0- 15 सौ
  • वार्ड 36- सुमन देवी – 0- 18.64 लाख
  • वार्ड 37- गुड़िया देवी- 0- 23.30 लाख
  • वार्ड 38-जय कुमार- 0-9.73 लाख
  • वार्ड 39- चंदन कुमार महतो- 3- 9.02 लाख
  • वार्ड 40- काजल कुमारी- 0-27.32 लाख
  • वार्ड 41-अनुरंजन कुमार सिंह- 0-14.71लाख
  • वार्ड 42- मुनी लाल रविदास- 0-3.36 लाख
  • वार्ड 43- शाहनाज खातून- 0-6.3 लाख
  • वार्ड 44- हुलासो देवी- 0-2.41लाख
  • वार्ड 45- मेघा देवी – 0-15.72 लाख
  • वार्ड 46- रानी देवी- 0- 32.63 लाख
  • वार्ड 47- तारा मुन्नी देवी- 0- 47.55 लाख
  • वार्ड 48- मो. अलीम अंसारी- 0-71.56 लाख
  • वार्ड 49- बबीता गोराईं- 0- 11 हजार
  • वार्ड 50- रीना महतो- 0-7.45 लाख
  • वार्ड 51-वीरेंद्र कुमार- 0- 31लाख-
  • वार्ड 52- लक्ष्मी कुमारी- 0-3.21लाख
  • वार्ड 53- गणेश चंद्र महतो- 0- 18.50 लाख
  • वार्ड 54- नीरज कुमार सिंह- 0-1.07 लाख
  • वार्ड 55- साहेब राम हेंब्रम- 0-6.53 लाख

Also Read: पलामू में दरिंदगी: श्राद्ध भोज में गये बुजुर्ग की धारदार हथियार से वारकर हत्या, 2 दिन बाद जंगल में मिला शव

The post खुला गया 'धनकुबेर' पार्षदों का राज: जानें धनबाद का सबसे अमीर जनप्रतिनिधि कौन? इस पर सबसे ज्यादा केस appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

होली मिलन पर समाज की विसंगति को दूर करने पर बल,एक-दूसरे को गुलाल लगाया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन...

Andhra Pradesh govt. forms SPV for mega shipbuilding hub at Dugarajapatnam

The State government on Monday issued G.O. Ms. No....
Join Us WhatsApp