
बिंदापाथर : खैरा गांव स्थित हरि मंदिर में चार दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन जारी है. इससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. मंगलवार की रात कोलकाता की कीर्तनियां सुमोना हालदार ने अपनी सुमधुर आवाज में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कीर्तन के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता प्रसंग सुनाया. कहा कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता. उन्होंने बताया कि द्वारिकाधीश कृष्ण ने अपने निर्धन सखा सुदामा के बिना बोले ही उनकी दरिद्रता दूर कर दी. अहंकार ही रावण और कंस जैसे शक्तिशाली राजाओं के पतन का कारण बना. मंदिर प्रांगण में सालूका, जामदही और श्रीपुर आदि गांवों से सैकड़ों भक्त उमड़ रहे हैं.
The post खैरा गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन जारी appeared first on Prabhat Khabar.

