गयाजी के NH-2 पर महिला को ट्रक ने मारी टक्कर:दोनों हाथ जख्मी, सड़क पार करते समय एक्सीडेंट

Date:


गया के शेरघाटी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आज एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। गुरुआ थाना क्षेत्र के कोलौना गांव निवासी नरेश पासवान की पत्नी उषा देवी नया बाजार मोड़ के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाएं हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। दोनों हाथों में गहरी चोटें आई हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के दोनों हाथों में गहरी चोटें आई हैं और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है। परिजनों ने बताया कि उषा देवी बांकेबाजार में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संबंधित ट्रक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय विशेष सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने नया बाजार मोड़ पर यातायात नियंत्रण और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Transformer Oil Manufacturing Stock to Keep on Your Radar

SYNOPSIS: This debt-free company and a leading transformer oil...

From Baramulla to the brink of history: Auqib Nabi’s defining Ranji Trophy season | Cricket News

J&K's Auqib Nabi (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) Hubballi:...

GV Prakash Turns Romantic In Mental Manadhil’s First Song Uyire Uyire

After months of quiet anticipation, Mental Manadhil has finally...
Join Us WhatsApp