गयाजी में आज 6 घंटे बिजली नहीं रहेगी:अलीगंज फीडर-4 से आपूर्ति बंद रहेगी, मेंटेनेंस का होगा काम; सुबह 10 बजे से सप्लाई होगी बाधित

Date:


गयाजी शहर के अलीगंज इलाके के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बिजली विभाग ने 26 फरवरी को अलीगंज 4 नंबर फीडर की आपूर्ति बंद रखने का एलान किया है। यह कटौती नियोजित रूप से की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यानी करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार इस दौरान 11 केवी लाइन का री-कंडक्टोरिंग कार्य किया जाएगा। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए समर मेंटेनेंस का काम भी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या से बचाव के लिए यह जरूरी तैयारी है।

इन इलाकों पर असर पड़ेगा शटडाउन का असर अलीगंज, न्यू करीमगंज के आंशिक हिस्से, कटारी मोड़ और आसपास के इलाकों में रहेगा। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निर्धारित समय तक बिजली नहीं मिलेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। यदि मौसम या तकनीकी कारणों से काम में बदलाव होता है तो उपभोक्ताओं को इसकी अलग से सूचना दी जाएगी।
बिजली विभाग ने यह भी कहा है कि यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन इसका लाभ लंबे समय तक मिलेगा। बेहतर लाइन और समय पर मेंटेनेंस से फॉल्ट कम होंगे और गर्मी के दिनों में ट्रिपिंग की समस्या भी घटेगी। इसलिए उपभोक्ता धैर्य रखें और विभाग का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp