गयाजी में 'रन फॉर बिहार' का आयोजन:टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन दौड़, स्कूली बच्चे हुए शामिल; कार्यकम को लेकर सुरक्षा कड़ी

Date:


गयाजी में बिहार दिवस पर ‘रन फॉर बिहार’ का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी सह मैराथन टावर चौक से शुरू होकर हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान तक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य बिहार दिवस के प्रति जागरूकता फैलाना था। हालांकि, इस कार्यक्रम के दौरान लापरवाही भी सामने आई। किसी सीनियर अधिकारी की ओर से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। औपचारिक हरी झंडी दिखाए बिना ही प्रभात फेरी शुरू कर दी गई, जिससे आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठे। स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह प्रभात फेरी में जिले के कई प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें प्लस टू जिला स्कूल, प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय, महावीर इंटर कॉलेज, पंचमहल्ला कन्या उच्च विद्यालय और प्लस टू हरिदास सेमिनरी स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थान शामिल थे। छात्रों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शुरुआती लापरवाही के बावजूद, यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक बिहार दिवस मनाया। गया जिले में बिहार दिवस के अवसर पर अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। आम जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील समाहरणालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होंगे। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp