Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में वाटर पार्क की आड़ में जुए का खेल:पुलिस की दबिश से सामने आया मामला, मानपुर में 21 बाइक-शराब की बोतलें जब्त, ऑनलाइन स्कैनर बरामद


गयाजी के न्यू बाईपास फोरलेन के किनारे वाटर पार्क भवन बना है। यहां बाहर सन्नाटा रहता है। भीतर ताश के पत्तों पर दांव खेला जाता है। बारागंधार गांव में लंबे समय से चल रहे इस कथित जुआ अड्डे पर बुधवार की रात पुलिस ने दबिश दी, तो पूरा खेल सामने आ गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देर शाम करीब आठ बजे एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां से 21 बाइक जब्त की। छह शराब की बोतलें मिलीं। तीन बीयर की खाली बोतलें बरामद हुईं। ताश के आठ गड्डी और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल हो रहे तीन स्कैनर भी जब्त किए गए। गुरुवार को मुफस्सिल थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि यहां लंबे समय से जुआ खेलने की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। निगरानी के बाद कार्रवाई की गई। मामले में अजय बेलदार, संतोष कुमार और रवि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड संख्या 144/2026 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। जब्त गाड़ी के मालिकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल वाटर पार्क भवन के भीतर सन्नाटा है। लेकिन इस छापे ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है।

Spread the love

Popular Articles