गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा बंगाल का तापमान

Date:

गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा बंगाल का तापमान

पश्चिम बंगाल के लोगों को अब गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा. आगामी 2 दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम?

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 2 दिन में बंगाल के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन, उसके बाद बंगाल का तापमान 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ जायेगा. हालांकि, अगले 7 दिनों तक पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

दक्षिण बंगाल में कल्याणी सबसे ठंडी जगह

पिछले 24 घंटे के बंगाल के मौसम की बात करें, तो दक्षिण बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड कल्याणी में दर्ज किया गया. उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में पुंडिबाड़ी सबसे ठंडी जगह रही. यहां का न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेंटीग्रेड था. पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग का तापमान घटकर 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक

राजधानी कोलकाता का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड अलीपुर में रहा. अलीपुर का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि दार्जिलिंग जिले में सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा. दृश्यता 1000 मीटर से कम रह गयी थी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में गिरे ओले, आज 2 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

बारिश से कोलकाता का मौसम हुआ सुहाना, अब बढ़ेगा बंगाल का तापमान

कोलकाता और दार्जिलिंग समेत 9 जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट

बंगाल के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

The post गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा बंगाल का तापमान appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…रामगढ़ शहर में चुनावी शोर के बाद बाजार में होली का रंग

भागीरथ महतो रामगढ़. रामगढ़ का होली बाजार इस...

New challenge: ‘Make in India’ gets a pushback from US, China – The Times of India

PM Modi’s push to transform India into a...

Team India shatter multiple batting records vs Zimbabwe in T20 World Cup 2026 clash

In a clinical display of modern T20 batting...
Join Us WhatsApp