गांव में ही मिलेगी डिग्री और रोजगार, झारखंड सरकार शुरु करेगी ये कोर्स

Date:

गांव में ही मिलेगी डिग्री और रोजगार, झारखंड सरकार शुरु करेगी ये कोर्स

Jharkhand Government, रांची: उच्च शिक्षा का गांवों में विस्तार करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने पंचायत सचिवालयों में जॉब ओरिएंटेड कोर्स चलाने का निर्णय लिया है. इसके लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है. इसके तहत अब राज्य के सरकारी विवि/अंगीभूत कॉलेज अपने नजदीकी पंचायत सचिवालय का उपयोग करेंगे. संबंधित विवि/कॉलेज इस सचिवालय का उपयोग स्टडी सेंटर के रूप में करेंगे.

हर रोज कॉलेज नहीं जा पाने लोग इस कोर्स के जरिये पा सकेंगे रोजगार

उक्त गांव/पंचायत के वैसे युवक/युवती जो प्रतिदिन किसी कारणवश कॉलेज नहीं आ पाते हैं, वे इस सचिवालय में जॉब ओरिएंटेड कोर्स पूरा कर स्वरोजगार या फिर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे. इस कार्य के लिए झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का सहयोग लिया जायेगा. झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी उक्त स्टडी सेंटर में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/पीजीडीएम कोर्स का संचालन करायेगी. इसे कारगर बनाने के लिए सभी पंचायत सचिवालय में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को दुरुस्त किया जायेगा.

Also Read: अंधविश्वास ने ली मां-बेटे की जान, कुमारडुंगी में डायन-बिसाही के शक में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

पठन-पाठन के लिए राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी राशि

पठन-पाठन के लिए संबंधित कॉलेज को राज्य सरकार राशि उपलब्ध करायेगी. कोर्स के संचालन के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) का उपयोग किया जायेगा. पंचायत सचिवालय का उच्च शिक्षा के स्टडी सेंटर के रूप में उपयोग करने के लिए झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल (जेएसएचइसी) की पिछले दिनों हुई बैठक में भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गयी है.

वर्तमान में सरकारी योजनाओं का होता है क्रियान्वयन

झारखंड के लगभग 4325 से अधिक पंचायत सचिवालयों में वर्तमान में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. मुखिया के नेतृत्व में ग्राम विकास और प्रशासन का यह मुख्य केंद्र है. इसके प्रमुख कार्यों में मनरेगा, पीएम आवास, वृद्धावस्था पेंशन लागू करना, ग्रामसभा की बैठकें आयोजित करना, कागजात का रख-रखाव, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, गांवों में पेयजल-स्वच्छता अभियान सुनिश्चित करना आदि शामिल हैं. इसके अलावा सड़कों की मरम्मत, शिक्षा और कृषि जैसे बुनियादी विकास कार्यों की निगरानी करना भी शामिल है.

Also Read: झारखंड में दलीय आधार पर नहीं हो रहा नगर निकाय चुनाव, मगर सियासी जंग विधानसभा सरीखा

The post गांव में ही मिलेगी डिग्री और रोजगार, झारखंड सरकार शुरु करेगी ये कोर्स appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp