गिरिडीह की मेयर पहली बार पहुंची निगम ऑफिस:त्योहारों से पहले 36 वार्डों में विशेष सफाई के निर्देश, कर्मियों से किया सीधा संवाद

Date:


गिरिडीह की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने पहली बार नगर निगम कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से सफाई कर्मियों से मुलाकात कर शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। महापौर ने कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर जमीनी स्थिति समझने के लिए कर्मचारियों से सीधे संवाद किया। समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा बैठक के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित समस्याओं को महापौर के सामने रखा। इस पर महापौर प्रमिला मेहरा ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। महापौर ने आगामी ईद, चैती छठ और रामनवमी को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसके लिए सभी कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी महापौर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp