गिरिडीह के बेंगाबाद में जमीन विवाद, दो पक्षों में संघर्ष:दर्जनभर घायल, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित; पांच लोगों को लिया हिरासत में

Date:


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे के घरों में आगजनी का आरोप भी लगाया गया। घटना में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। विवाद की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अग्निशामक दल को बुलाकर एक झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एक गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर झड़प में एक पक्ष से मंटू साव, मितन साव, उनकी पत्नी बबीता देवी, गोविंद साव, फूलचंद साव, गुलटन साव और विकास साव घायल हुए हैं। फूलचंद साव को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से टुनटुन साव, विष्णु साव और अमृत साव सहित करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक पक्ष के घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जमीन की हिस्सेदारी पर विवाद बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद मंगलवार को उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष के गुलटन साव और अन्य लोग विवादित जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोचन साव व अन्य लोगों ने जमीन का बंटवारा होने के बाद ही निर्माण कार्य करने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने तत्काल एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीम गिरिडीह भेजी गई है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी की घटना हुई है। कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। -जितेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Signal issues scam warning to users after hackers target officials

Signal says its systems are secure but it is...

डॉ इरफान ने कॉमर्शियल एलपीजी संकट पर केंद्र को लिखा पत्र

संवाददाता, जामताड़ा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने...
Join Us WhatsApp