गिरिडीह के बेंगाबाद से पकड़े गए दो नक्सली:पटना एसटीएफ और लोकल पुलिस का जॉइंट एक्शन, रिश्तेदार के घर में छिपे थे दोनों

Date:


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों नक्सली हरिला पंचायत के मंझलाटोल गांव में एक रिश्तेदार के घर छिपे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने घर को चारों ओर से घेरकर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार गांव निवासी दरोगी यादव के पुत्र पंकज यादव (22) और कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद पटना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। तकनीकी सेल के इनपुट पर बनी रणनीति जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस को लंबे समय से दोनों नक्सलियों की तलाश थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसकी कमान एसटीएफ पटना के इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद संभाल रहे थे। तकनीकी सेल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि दोनों गिरिडीह के मंझलाटोल गांव में ठहरे हुए हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रणनीति बनाई। देर रात टीम ने गांव पहुंचकर संबंधित घर को घेर लिया। छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पंकज यादव पर हत्या समेत कई गंभीर केस गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ जमुई जिले के चकाई थाना कांड संख्या 175/21 के तहत नक्सल कांड में हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा चकाई थाना कांड संख्या 154/21 में उसके घर से हथियार बरामद होने का मामला भी दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पूर्व नक्सल कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में भी चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के तहत उस पर केस दर्ज है। इसके अलावा तिसरी थाना कांड संख्या 3/22 और जमुई थाना में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस से बचने के लिए लगातार बदल रहे थे ठिकाना दूसरा गिरफ्तार नक्सली पवन कुमार सिंह कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ चंद्रदीप थाना कांड संख्या 73/20 के तहत हत्या का मामला दर्ज है, जबकि सतगांवा थाना कांड संख्या 116/21 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों नक्सली लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। पवन कुमार सिंह की मंझलाटोल गांव में रिश्तेदारी होने के कारण दोनों यहां आकर छिपे हुए थे। तकनीकी निगरानी से मिली जानकारी के बाद एसटीएफ और बेंगाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

विश्रामपुर. रेहला थाना क्षेत्र के उरसुला गांव के 21...

Income cannot be sole decider of OBC creamy layer: SC | India News – The Times of India

NEW DELHI: The income of parents cannot...

Israel Strikes Central Beirut, Expanding Conflict Zone

new video loaded: Israel Strikes Central Beirut, Expanding Conflict...
Join Us WhatsApp