गिरिडीह के सरिया में मृत हिरण मिला:शरीर पर जख्म के निशान, जंगली जानवर के हमले की आशंका; वन विभाग जांच में जुटा

Date:


गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित ठाकुरबाड़ी टोला के डागा कोठी के पास शुक्रवार सुबह एक हिरण मृत पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब मृत हिरण को देखा, तो यह खबर तेजी से फैली और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का अनुमान है कि पास के कांवड़िया टोला के जंगल क्षेत्र से किसी जंगली जानवर ने हिरण पर हमला किया होगा। हमले से बचने के प्रयास में हिरण गांव की ओर भागा, जहां उसकी मौत हो गई। शरीर पर दो से तीन घाव के निशान मिले मृत हिरण की लंबाई लगभग 55 इंच, ऊंचाई 35 इंच और मोटाई 31 इंच बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वन विभाग के फोरेस्टर अंशु पांडेय ने बताया कि हिरण के शरीर पर दो से तीन घाव के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह जंगली कुत्तों के हमले का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, हिरण की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp