गिरिडीह में काली मंदिर में हुई चोरी:मंदिर का छप्पर फाड़ घटना को दिया अंजाम, नथिया-टीका और घंटा ले उड़े चोर

Date:


गिरिडीह के मुफ्फसील थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह नदी तट स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर का छप्पर फाड़कर अंदर प्रवेश किया और मां काली की सोने की नथिया, टीका, पूजा के बर्तन तथा मंदिर का घंटा चुरा लिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई थी, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। सुबह पूजा करने पहुंचीं सेवक ने देखा टूटा छप्पर मंदिर की देखरेख करने वाली बबली कुमारी रोज की तरह सुबह पूजा करने पहुंचीं तो उन्होंने छप्पर टूटा हुआ और सामान बिखरा देखा। अंदर जाकर देखा तो मां काली की नथिया, टीका, पीतल और स्टील के पूजा बर्तन तथा घंटा गायब थे। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर आघात है। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग उठाई है। बबली कुमारी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

4-year-old boy left in cab reunited in an hour, sleeps through entire rescue operation in Bengaluru

2 min readBengaluruFeb 17, 2026 02:44 PM IST A four-year-old...

Why did Galaxy Surfactants shares jump 9% in today’s session?

SYNOPSIS: Shares rose 9 percent after management projected volume...

China is piling pressure on Japan’s Sanae Takaichi. Will it work?

Since Japan's Prime Minister Sanae Takaichi made comments that...
Join Us WhatsApp