गिरिडीह में कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित:जर्जर बायपास सड़क पर गड्ढों से बिगड़ा संतुलन, मरम्मत की मांग; ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त

Date:


गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास सड़क पर कोयला लदा एक ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह ट्रक धनबाद से कोयला लोड कर बिहार के बेगूसराय जा रहा था। पचंबा बायपास से गुजरते समय सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन अचानक असंतुलित हो गया और एक ओर झुकते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक चालक राहुल कुमार ने बताया कि जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के बाद से ही बायपास सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि इस मार्ग पर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिसके कारण क्षेत्र में हादसे आम हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Australia and EU agree sweeping trade deal in face of global uncertainty

Australia and the EU sign sweeping trade and security...

Eshan Malinga Cleared by SLC for IPL 2026, Joins SRH

Big news. SLC gave Eshan Malinga the green light...

After Shanaka & Blessing, third foreign player leaves PSL; might join CSK | Cricket News

Ottniel Baartman (l) and PSL trophy After Zimbabwe's...
Join Us WhatsApp