गिरिडीह में चार दिनों से लापता बच्चे का शव मिला:कुएं से 12 वर्षीय आयुष कुमार की लाश बरामद, परिजनों ने फॉरेंसिक जांच की मांग की

Date:


गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से चार दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष कुमार का शव शनिवार को नौलखा डेम के पास एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार 11 फरवरी से लापता था। परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को ग्रामीण खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। कुएं में मोटर डालते समय उन्हें अंदर एक शव दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बेटे का शव देखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने फॉरेंसिक टीम से वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की अपील की है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp