गिरिडीह में ट्रेन से कटकर युवक मरा:14 मार्च को होने वाली थी शादी, घटना से एक घंटे पहले होने वाली पत्नी से की थी बात

Date:


गिरिडीह जिले में भंडारों गांव के 25 वर्षीय युवक ‎‎विक्रम वर्मा ने रेम्बा रेलवे स्टेशन के‎ ‎समीप ट्रेन से कटकर ‎‎‎आत्महत्या कर ली। घटना ‎‎‎मंगलवार देर रात मधुपुर-कोडरमा ‎पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर हुई। जिसमें विक्रम का धड़ और सिर अलग ‎हो गया। घटना से ठीक पहले अपने चचेरे भाई विपिन कुमार वर्मा ‎को फोन कर कहा कि वे रेम्बा स्टेशन‎ पर हैं और तुरंत मिलने आ जाओ, फिर‎ फोन काट दिया। चचेरा भाई और ग्रामीण‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ स्टेशन पहुंचे, लेकिन काफी खोजने के ‎‎बाद विक्रम नहीं मिले और वे घर लौट ‎‎गए। कुछ देर बाद रेलवे कर्मियों ने ‎‎ढाबातरी ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा ‎‎और घरवालों को सूचना दी। जहां‎ विक्रम की पहचान हुई। पोल नंबर 56/1 ‎‎के पास शव रेलवे लाइन में पड़ा था। ‎‎विक्रम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में राशन दुकान चलाता था।‎ होने वाली पत्नी से की थी बात विक्रम की शादी 14 मार्च को बिरनी प्रखंड के मदरखा गांव की एक ‎लड़की से तय हुई थी। इसे लेकर फलदान भी हो चुका था। घटना ‎से करीब एक घंटे पहले, यानी 8.35 बजे उसने घर से ही होने‎ वाली पत्नी से फोन पर बात की। इसके बाद ट्रेन का समय देखकर ट्रैक पर ‎पहुंचे। ऐसे में घटना के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया‎ है। परिजनों या प्रत्यक्षदर्शियों ने भी घटना को लेकर कोई ठोस‎ कारण नहीं बताया। पुलिस से पोस्टमॉर्टम न कराने के आग्रह पर‎ पंचनामा कर शव को परिजन घर ले गए। जहां उसका अंतिम‎ संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य विजय ‎पांडेय, झामुमो केंद्रीय सचिव प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाश‎वर्मा, कुलदीप शरण, राजकुमार वर्मा, पूर्व मुखिया रिंकू देवी समेत‎कई नेता पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।‎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Need tax breaks for skills training, loans: NSDC to Finance Ministry | Business News

3 min readNew DelhiUpdated: Jul 15, 2024 07:17 AM...

SL vs ZIM Dream11 Team Today Prediction: Stats, Analysis

R Premdasa Stadium, Colombo  Pitch Report: This pitch is expected...

TCS Partners with OpenAI for AI Push; Shares Trade Flat

February 19, 2026February 19, 2026 Shares of Tata Consultancy Services...
Join Us WhatsApp