गिरिडीह के दो अलग-अलग थाना इलाके मंे हुए दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 6 बजे में पचंबा थाना इलाके के अलकापूरी चौक और गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे बेंगाबाद के चपुआडीह में दो बाइक की टक्कर में एक ग्रामीण गंभीर रुप से जख्मी हो गया था, उसे बेहतर इलाज के िलए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पचंबा थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रेम दास, ग्राम रतनपुर, थाना हिरोडीह के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल 25 वर्षीय छोटू राम, ग्राम देवपहाड़ी, थाना देवरी के निवासी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और टेंपो दोनों को जब्त कर थाना ले आई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के शव को सदर अस्पताल में रखा गया है तथा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और टेंपो चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गए। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुवाडीह मुख्य सड़क पर गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 60 वर्षीय सहदेव पंडित, ग्राम सोबराजपुर, थाना बेंगाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही सहदेव पंडित की मौत हो गई।
गिरिडीह में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Date:




