गिरिडीह में पिस्टल से छेड़छाड़ बनी जानलेवा:शराब के नशे में जांच रहा था पिस्टल, तभी चल पड़ी गोली, गंभीर हाल में धनबाद रेफर

Date:


गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र स्थित झरकट्टा गांव में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया। नशे की हालत में पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली से 38 वर्षीय टिंकू मरीक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मुफ्फसील थाना क्षेत्र के जमबाद का रहने वाला है। घटना के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, टिंकू मरीक काम से लौटने के बाद अपने दो साथियों के साथ झरकट्टा गांव गया था। यहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने अपने पास रखी पिस्टल निकाली। वहीं यह जांचने लगा कि उसमें गोली है या नहीं। लापरवाही के कारण अचानक पिस्टल से फायर हो गया और गोली सीधे टिंकू मरीक के पेट में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली पेट में लगने से स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक को किया अरेस्ट, पिस्टल बरामद घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसील थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और गांडेय पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जमबाद निवासी छोटू तांती के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। एसडीपीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Attack on Jewish Ambulance Service Being Investigated as Hate Crime

new video loaded: Attack on Jewish Ambulance Service Being...

Punjab Kings star Shreyas Iyer spotted watching ‘Dhurandhar 2’ ahead of IPL 2026

In the middle of IPL 2026 preparations, where...

Maiden call-up for Anushka Sharma as India name Squad for South Africa T20Is | Cricket News

Anushka Sharma (Screen Grab) India have announced a...
Join Us WhatsApp