Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बस-बाइक की जोरदार टक्कर:अंबाडीह मोड़ के पास बस ने सामने से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल


गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर रविवार को अंबाडीह मोड़ के पास बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिरनी निवासी 26 वर्षीय अफरोज अंसारी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। सामने से आ रही बाइक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बगोदर से सरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अफरोज अंसारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शुरू की जांच, यातायात कराया बहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles