गिरिडीह में 108 एम्बुलेंस में लगी भीषण आग:मकतपुर में खड़ी एम्बुलेंस धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की आशंका, टला बड़ा हादसा

Date:


झारखंड के गिरिडीह शहरी क्षेत्र के मकतपुर में मंगलवार रात एक खड़ी 108 एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना यातायात थाना के समीप सदर अस्पताल के क्वार्टर परिसर के पास हुई। रात के समय अचानक एम्बुलेंस से धुआं उठता देख आसपास के लोग सतर्क हो गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के घरों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरी एम्बुलेंस उसकी चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी। दमकल ने आग पर पाया गया काबू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता काफी अधिक होने के कारण इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि दमकल कर्मियों के लगातार प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान पास खड़ी एक अन्य एम्बुलेंस को तत्काल सुरक्षित स्थान पर हटा लिया गया। जिससे वह आग की चपेट में आने से बच गई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह पास स्थित अस्पताल क्वार्टर और आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी। शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त 108 एम्बुलेंस कहीं से लाकर यहां खड़ी की गई थी और इसके बैटरी सिस्टम में खराबी की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी होगी, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित विभाग से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp