गुमला में कुएं से वृद्ध महिला का शव मिला:दो दिन से लापता थी, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी; पुलिस जांच में जुटी

Date:


गुमला थाना क्षेत्र के कांटासारू गांव में एक कुएं से 65 वर्षीय वृद्ध महिला दुतिया उरांइन का शव बरामद किया गया है। वह पिछले दो दिनों से लापता थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक महिला के पुत्र किशोर उरांव ने बताया कि उनकी मां बुधवार सुबह घर से निकली थीं। परिजनों को लगा कि वह शौच के लिए खेत की ओर गई होंगी और वापस आ जाएंगी, लेकिन काफी देर तक उनके न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के खेत की तरफ मंगरा नागाशिया के कुएं में एक महिला का शव उपला रहा है। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान दुतिया उरांइन के रूप में हुई। इसकी जानकारी गुमला थाना को दी गई। गुरुवार शाम को गुमला थाना से अरविंद कुमार घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला के शव गृह में रखवाया। शुक्रवार सुबह एएसआई विनय कुमार महतो ने सदर अस्पताल पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दुतिया उरांइन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

JSLPS वार्ता सफल: न छंटनी होगी, न वेतन रुकेगा, झारखंड कर्मचारी महासंघ की पैरवी लाई रंग

JSLPS Jharkhand, रांची : झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी महासंघ...

Antonelli leads Russell as Mercedes tops the week’s final day of F1 testing in Bahrain

2 min readFeb 14, 2026 12:24 AM IST Mercedes drivers...

India-Pakistan: Hope builds that February 15 fixture will go ahead

The PCB was the only member other than the...

Jonathan Horst returns to YouTube with Thinking Different after Mac Address hiatus and Linus Media Group exit

Jonathan Horst returns to YouTube with Thinking Different...
Join Us WhatsApp