गुमला में घर के सामने खड़ी ऑटो फूंकी:देर रात लगी आग, सुबह तक राख में बदली गाड़ी, परिवार की रोजी-रोटी पर असर

Date:

गुमला में घर के सामने खड़ी ऑटो फूंकी:देर रात लगी आग, सुबह तक राख में बदली गाड़ी, परिवार की रोजी-रोटी पर असर
गुमला जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कोयन्जारा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक ऑटो में आग लगा दी। गोबर्धन होटल के सामने खड़ी ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। ऑटो मालिक बालकेश्वर महतो ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को वह कसीरा बाजार से अपने होटल का सामान लेकर लौटे थे। रोज की तरह शाम में उन्होंने ऑटो घर के सामने खड़ी की, परिवार के साथ भोजन किया और सो गए। रात के सन्नाटे में अचानक जलने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकलकर देखा तो ऑटो आग की लपटों में घिरी थी। बुझाने की कोशिश बेकार, सब कुछ जल गया बालेश्वर महतो ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी ऑटो जल गई। सुबह घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई और इसे आपराधिक कृत्य बताया। महतो का कहना है कि उनकी किसी से सीधी दुश्मनी नहीं है, लेकिन ईर्ष्या के कारण किसी ने साजिशन वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। परिवार की रोजी-रोटी पर असर, मुआवजे की मांग बालकेश्वर महतो ने बताया कि वह इसी ऑटो से बाजार से सामान लाकर अपने छोटे होटल का संचालन करते थे। ऑटो ही उनकी आमदनी का मुख्य साधन था। गाड़ी जल जाने से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से मुआवजे की भी गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ताकि इलाके में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp